फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chairman did not set up committees, councilors expressed opposition

चेयरमैन ने समितियां नहीं की गठित, सभासदों ने जताया विरोध

Sat, 22 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Chairman did not set up committees, councilors expressed opposition
बैठक कर विरोध करते सभासद। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद का आधा कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी समितियों का गठन नहीं किया गया। इससे खफा सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि विभागों में मनमानी हो रही है। उन्होंने बैठक करके शीघ्र समितियां गठित करने की मांग की।
विज्ञापन

पालिका में इस समय सभासद पूरी दमदारी से अपनी आवाज उठा रहे हैं। ईओ रश्मि भारती को बोर्ड की बैठक में रिलीव किए जाने का प्रस्ताव पास कराने के बाद अब उन्होंने दूसरा लक्ष्य हासिल करने की ओर काम शुरू कर दिया है। सभासद लव कनौजिया के आवास पर कई सभासद एकत्रित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बोर्ड की आम बैठक में प्रस्ताव संख्या 32 पास हुआ था। इसमें समितियों का गठन करना तय किया गया था, मगर अभी तक नहीं की गईं। सभासदों के पास जनता की शिकायतें आती हैं। कामकाज की जानकारी सभासद को भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेयरमैन से शीघ्र ही जलकल समिति, मार्ग प्रकाश समिति, जलकर समिति, गृह कर समिति, स्वास्थ्य समिति, स्वच्छता समिति, निर्माण समिति, अधिकारी कर्मचारी अनुशासन समिति, बीमा फंड ग्रेच्युटी भुगतान समिति, वाहन रखरखाव व मरम्मत समिति, स्क्रेप नीलम समिति गठित करने की मांग की। मौके पर कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed