फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chain and cash stolen from passengers while boarding bus

Farrukhabad News: बस में चढ़ते समय यात्रियों से चेन व नकदी चोरी

Fri, 26 Apr 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chain and cash stolen from passengers while boarding bus
फर्रुखाबाद। शादी में शामिल होने नैनीताल जा रहे परिवार की तीन महिलाओं के बैग से उचक्कों ने चेन, नकदी निकाल ली। जानकारी होने पर शोरगुल किया, मगर पता नहीं चल सका। पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन की। सीसीटीवी कैमरे में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। पुलिस ने पीडि़ताओं से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज चौराहा निवासी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता अपनी बड़ी बेटी पूजा और छोटी प्रिया गुप्ता के साथ नैनीताल शादी में शामिल होने जा रही थी। वह बस अड्डा पर बैठी थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हल्द्वानी की बस आई। भीड़ में परिवार भी बस पर चढ़ने लगा। उसी समय किसी ने प्रिया की चेन तोड़ी, तो उसने आगे पकड़ ली और बैग में रख ली। चढ़ने के बाद बैग देखा, तो उससे चेन गायब थी। बहन पूजा के बैग से दो हजार रुपये, मां के बैग से खड़ुआ और चार हजार रुपये गायब थे। तीनों के बैग की ऊपरी चेन खुली हुई थीं। तीनों बस से नीचे उतरीं और शोरगुल कर घटना की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, उसमें भी कोई संदिग्ध नहीं दिखाई दिया। पीड़ित परिवार ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गार्ड सुरक्षा में नाकाम, वेंडरों की भूमिका संदिग्ध
बस अड्डा पर सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड बसों के आने के दौरान होने वाली भीड़ में शामिल उचक्कों पर नजर रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यही नहीं बस अड्डा पर तीन-तीन दशक से सामान बेचने वाले वेंडरों की भूमिका भी संदिग्ध है। माना जा रहा है कि लंबे समय से बस अड्डा पर रहने वालों को संदिग्ध लोगों की हर हाल में जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed