{"_id":"5f79bcd18ebc3e9bcf5c63f0","slug":"central-jail-corona-852-out-of-2200-prisoners-farrukhabad-news-knp586385374","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कारागार: 2200 कैदिया में 852 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कारागार: 2200 कैदिया में 852 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार: 2200 कैदियों में से 852 को कोरोना
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 83 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के 60 कैदी भी शामिल हैं। सेंट्रल जेल के 2200 कैदियों में से अब तक 852 संक्रमित हो चुके हैं। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 3276 हो गई है। इनमें 2064 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 42 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 1170 केस एक्टिव हैं। इनमें 800 से अधिक सेंट्रल जेल के कैदी हैं।
जिले में कोरोना का कहर जारी है। वहीं सेंट्रल जेल के कैदियों के संक्रमित होने का क्रम जारी है। जेल में शनिवार को एंटीजन किट से हुई कैदियों की जांच की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमें 60 कैदी संक्रमित पाए गए। 20 सितंबर से शनिवार तक जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या 801 हो गई। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने सिपाही सहित कुल 61 कैदियों की जांच की। इनमें 51 संक्रमित पाए गए।
हालांकि अभी इनको सूची में शामिल नहीं किया गया है। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में कुल 2200 कैदी हैं। इनमें 852 संक्रमित निकल चुके हैं। इनमें बिना लक्षण वाले अधिक हैं। कुछ को बुखार की शिकायत है। 27 कैदी ठीक हो चुुके हैैं।
विज्ञापन
इसके अलावा रविवार को आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी युवक, गढ़ी जदीद निवासी महिला, कादरीगेट निवासी युवक, जेएनवी रोड निवासी युवती, अपर दुुर्गा कालोनी निवासी दंपति व 14 वर्षीय बेटा, बिजली विभाग के खंड कार्यालय भोलेपुर का कर्मचारी, बलीपुर याकूतगंज निवासी युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया। वहीं कमालगंज क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी चार लोग, चिलसरी निवासी महिला, इजौर निवासी युवक के अलावा राजेपुर क्षेत्र के दो लोग संक्रमित मिले हैं।