फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO did Bhoomi Pujan on Earth Day

पृथ्वी दिवस पर सीडीओ ने किया भूमि पूजन

Wed, 22 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
CDO did Bhoomi Pujan on Earth Day
रंगोली बनाती महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विकास भवन में पृथ्वी दिवस पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विकास भवन में पृथ्वी दिवस पर गेट के पास फूलों से स्वास्तिक बनाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने स्वास्तिक के चारो खानों सहित पांच दीपक जलाकर भूमि पूजन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को बताया कि पृथ्वी दिवस वार्षिक आयोजन है। ये 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस दौरान दीपिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा में संस्कार भारती की ओर से सुरेंद्र पांडेय ने अपने आवास पर पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया। रमा पांडेय, पलक पांडेय, पूनम, मृदुला, गुंजन आदि ने सुंदर रंगोली के माध्यम से धरती बचाओ कोरोना भगाओ का संदेश दिया। ओम प्रकाश मिश्र कंचन, संजय गर्ग, शैलेंद्र दुबे आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन में पृथ्वी दिवस पर हुई गोष्ठी
कायमगंज। कोरोना वायरस की जंग में चल रहे लॉकडाउन में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर सीपी स्कूल व मोहल्ला सदबाड़ा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीपी के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि यह दिवस ऐसे समय में मना रहे हैं, जब सारी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है।

विद्यालय की निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने कहा ऐसे समय मे सभी को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। उपप्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. विजय बाबू गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनय गंगवार, अनिल सिंह तोमर, कृष्ण कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे। साहित्यकार प्रो. रामबाबू मिश्रा, शिक्षक अनुपम अनुग्रह व हंसा मिश्रा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed