{"_id":"5e78a4148ebc3e71195f8be8","slug":"cash-in-arto-office-closed-farrukhabad-news-knp551930090","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में लिपिक के न आने से कैश पटल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में लिपिक के न आने से कैश पटल रहा बंद
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को लिपिक के न आने से कैश का पटल बंद रहा। टैक्स व फीस जाम करने आए लोग पटल बंद होने से लौट गए। कार्यालय में वाहन स्थानांतरण, नवीनीकरण के अलावा सभी पटलों पर काम बंद था। कोरोना की दहशत से आवेदकों की संख्या भी कम रही। आरआई ने फिटनेस के लिए आए वाहनों का सत्यापन किया।
सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के पटल पर सन्नाटा रहा। लाइसेंस का काम दो अप्रैल तक के लिए शासन के आदेश पर बंद कर दिया गया है। पंजीयन के पटल पर लिपिक राजेंद्र नहीं मौजूद थे। पूछने पर पता चला कि वह एआरटीओ के कक्ष में लंबित बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण का काम निपटा रहे हैं। कैश के पटल पर ताला पड़ा था।
लिपिक भीम अवकाश पर गए थे। वाहन स्थानांतरण, नवीनीकरण का काम भी बंद था। आरआई जीवन कुमार अपने कक्ष में बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण की फाइलों पर आदेश कर रहे थे। कई आवेदक टैक्स व फीस जमा करने आए लेकिन पटल बंद होने से लौट गए। कोरोना की दहशत में आवेदकों की संख्या कम रही है। दोपहर बाद आरआई ने फिटनेस के लिए आए वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। इनमें ज्यादातर वाहनों में कुछ न कुछ कमी दिखाकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
आरआई जीवन कुमार ने बताया कि कैश के पटल के लिपिक भीम को उन्होंने अवकाश नहीं दिया है। वह एआरटीओ कन्नौज से अवकाश स्वीकृत कराकर चले गए। कार्यालय में अन्य पटलों पर काम हुआ है।