{"_id":"6574ad5c5bf6f709a501bd26","slug":"cash-and-goods-stolen-from-two-shops-in-manjhana-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-6023-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंझना में दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंझना में दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। दो दुकानों के जंगला काटकर चोर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर जांचकर खुलासा करने का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के कस्बा मंझना में पूर्व विधायक बाबू राजेंद्र सिंह के मार्केट में किरायेदार तरुण बंगाली की दुकान है। चोर शुक्रवार रात जंगला काटकर दुकान के अंदर घुस गए और अलमारी से एक हजार रुपये व सामान चोरी करके ले गए। पास में मंझना निवासी आकाश की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का भी जंगला काटा और अंदर घुस गए। चोर दुकान से तीन बड़े व तीन छोटे मोबाइल, डाटा केबल व रुपये चोरी कर भाग गए।
शनिवार सुबह तरुण बंगाली व आकाश ने दुकानें खोलीं तो पीछे के जंगले कटे हुए और सामान बिखरा हुआ पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के पीछे आम के बाद में जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना था दुकान के पीछे आम का बाग होने से चोरों के आने का एहसास गश्त कर रही पुलिस को नहीं हुआ। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।