फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case registered against three for murdering lawyer by poisoning him

Farrukhabad News: वकील की जहर देकर हत्या करने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for murdering lawyer by poisoning him
फर्रुखाबाद। वकील की जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वकील ने बार एसोसिएशन के तत्कालीन महासचिव सहित इन लोगों के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी के संबंध में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने वकील अनिल कुमार गुप्ता, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढि़या कांशीराम काॅलाेनी निवासी सुमित कुमार वर्मा, मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुरपुर बजरिया निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि उनके दो पुत्र शनि चतुर्वेदी व शिवम चतुर्वेदी कचहरी में वकालत करते हैं। शनि ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया व वकील अनिल गुप्ता के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इस संबंध में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से भी शिकायत की थी। 12 अप्रैल को इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। संजीव पारिया की शाहजहांपुर जेल में बंद होने के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

29 अगस्त को यह लोग पुत्र शनि को पांच लाख रुपये दिलाने की बात कहकर बाइक से बैठाकर ले गए। इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पुत्र को मिला दिया। जानकारी होने पर पुत्र शनि को लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed