फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of extortion and kidnapping against five including SP leaders Jaggu-Channu

Farrukhabad News: सपा नेता जग्गू-चन्नू समेत पांच पर रंगदारी व अपहरण का मुकदमा

Sat, 05 Oct 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion and kidnapping against five including SP leaders Jaggu-Channu
फर्रुखाबाद। रंगदारी न देने पर एक चाय विक्रेता कोे बंधक बना लिया गया। उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद भाई और उसकी जमीन का जबरन बैनामा करवा लिया। इस मामले में पीड़ित ने सपा नेता जग्गू यादव, भाई चन्नू यादव समेत पांच के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मसेनी के मजरा टीकावारी निवासी कुंवर सिंह शाक्य ने नगला मसेनी निवासी गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र उर्फ जग्गू यादव, सपा नेता भाई योगेंद्र उर्फ चन्नू यादव, योगेंद्र के पुत्र आर्यन, मनमोहन उर्फ मोनू और धर्मनगरीय के सियाराम पाल पर रंगदारी मांगने, अपहरण, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने, बंधक बनाने व धमका कर जमीन का बैनामा कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकदमे में कहा कि वह चाय की दुकान लगता है। पांच फरवरी 2022 को चन्नू और जग्गू ने उसे घर बुलवाया। इसके बाद हर माह 15 हजार रुपये रंगदारी देने की बात कही। एक माह 15 हजार रुपये दिए, मगर अगले महीने उसका भाई मानसिंह बीमार हो गया। लिहाजा रुपये नहीं दे सका। आठ मई 2022 को ये लोग उसे कार में घर से उठा ले गए। जग्गू यादव ने अपने घर में रुपये देने का दबाव बनाया। असमर्थता जताने पर जग्गू ने गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। भाई मानसिंह छुड़ाने आया तो जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाया। वह जग्गू के घर में बंधक था, तो भाई जमीन का बैनामा करने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दोनों भाइयों को अपनी कार से ले गए और एक भाई की पत्नी प्रीति के नाम पर जमीन का बैनामा करवा लिया। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो दोषी मिलेगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed