फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against contractor and engineer

Farrukhabad News: ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed against contractor and engineer
फर्रुखाबाद। अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बन रहे भवन पर लिंटर डालते समय शनिवार को हादसा हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ लापरवाही बरतने, जान जोखिम में डालने और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी की जांच में कई अन्य नाम भी सामने आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जिम्मेदार घटना के बाद से फरार हैं।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विपुल माथुर की तहरीर पर जीआरपी थाने में बलिया के सुभाषनगर की मेसर्स आशुतोष इंटरप्राइजेज के मालिक रामविलास राय, उनके इंजीनियर सूरज प्रकाश राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया कि कन्नौज स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर भवन निर्माण चल रहा है। ठेकेदार और इंजीनियर की ओर से स्लैब की कास्टिंग का काम किया जा रहा था। तीनों स्थानों पर कास्टिंग करने के लिए एक लिफ्ट मशीन और बढ़ाकर दोनों ओर से सुबह नौ बजे काम शुरू किया गया था। दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक स्लैब और बीम की शटरिंग गिर गई।
विज्ञापन

इसमें ठेकेदार के 24 श्रमिक घायल हो गए। इन्हें मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामजदों ने रेलवे कार्य में लापरवाही बरतकर बाधा उत्पन्न की है। इससे श्रमिकों को चोटें आईं और रेलवे की छवि धूमिल हुई। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि जांच शुरू की गई है। फिलहाल इस जांच में जिम्मेदार अन्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed