फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against six including Anupam for cheating and intimidation

धोखाधड़ी कर धमकी में अनुपम सहित छह के खिलाफ मुकदमा

Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case against six including Anupam for cheating and intimidation
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बसपा नेता अनुपम दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी कृष्ण स्वरूप मिश्रा ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे, उनके भाई अभिषेक दुबे, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहल्ला डिग्गी ताल निवासी मनकू मिश्रा उर्फ कृष्ण राजीव मिश्रा, बृजकिशोर उर्फ बड़े भइया, चकबंदी लेखपाल दीपक शर्मा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप लगाया कि मोहल्ला खतराना निवासी महेश प्रसाद कपूर से कुछ वर्ष पहले प्लाट का बैनामा करवाकर नक्शा पास करा लिया था। पारिवारिक स्थित खराब होने के कारण निर्माण नहीं करवा पाए। कुछ दिन पहले निर्माण शुरू कराया। 11 अगस्त को अनुपम दुबे के सहयोगी मनकू मिश्रा, अनुराग दुबे, बृजकिशोर राइफल लेकर घर पर पहुंचे और बंधक बना लिया।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज दिखाकर कहा कि यह जमीन अभिषेक दुबे के नाम पर दर्ज है। इस प्लाट पर उनका कब्जा है। अनुपम दादा का फरमान है कि प्लाट पर कब्जा छोड़ दो। मना करने पर सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। प्लाट के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि बसपा नेता अनुपम दुबे ठेकेदार हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed