फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case against seven for entering the house and assault

घर में घुसकर मारपीट में सात के खिलाफ मुकदमा

Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case against seven for entering the house and assault
जहानगंज। पुरानी रंजिश में ग्रामीण व उसके परिजनों को घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर में नहीं मिले।
थाना क्षेत्र के गांव इकडरिया निवासी जागेश्वर दयाल बुधवार को बहन-बहनोई को घर के बाहर छोड़ने आया था। इसी दौरान गांव के पुरानी रंजिश में गांव के लज्जाराम, इच्छाराम, कृपाल सिंह, वीरेश कुमार, मनीष कुमार, वीरभान, बंटी लाठी-डंडे लेकर जागेश्वर के दरवाजे पर पहुंचे।
घर में घुसकर जागेश्वर के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर भाई कैलाशवीर, पिता बच्चन लाल, भतीजी आकांक्षा बचाने आए तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने जागेश्वर की तहरीर पर लज्जाराम सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
चारों घायलों का कमालगंज सीएचसी में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed