फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cart shopkeeper shot dead near Chowki

Farrukhabad News: चौकी के पास ठेली दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cart shopkeeper shot dead near Chowki
कंपिल (फर्रुखाबाद)। चौकी के पास ठेली दुकानदार की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांचकर नमूने लिए। परिजनों के मुताबिक दुकानदार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। एएसपी दावा कर रहे है कि दुकानदार के हाथ में गन पाउडर पाया गया है। तमंचा कहां गया, इसके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट निवासी हेम सिंह शाक्य (42) घर के बाहर ठेली पर दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को खाना खाने के बाद हेम सिंह दरवाजे पर दुकान के बाहर चारपाई पर सो गया। रात लगभग दो बजे हेम सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी सत्यवीर जाग गया। उसने पास में सो रहे दूसरे ग्रामीण को जगाया।
विज्ञापन

दोनों उठकर हेम सिंह को आवाज देते हुए उसकी चारपाई के पास पहुंचे। हेम सिंह के आवाज न देने पर टार्च जलाकर देखा। वह खून से लथपथ पड़ा था। गोली पीछे से गर्दन पर लगी और ठोड़ी की ओर निकल गई। सत्यवीर के शोर मचाने पर भाई रामगोपाल, रामबरन, सुग्रीव सहित पत्नी सुनीता बाहर आ गई। भाई की सूचना पर एएसपी डॉ संजय कुमार, सीओ सोहराब आलम सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि दुकानदार हेम सिंह की किसी से रंजिश नहीं थी। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए। जांच में हेम सिंह के हाथ में गन पाउडर लगा पाया गया। ऐसे में इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि छीनाझपटी में हेम सिंह के हाथ की अंगुली में गोली लग गई हो। मौके पर तमंचा नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम में हेम सिंह की गोली लगने से अधिक खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई। बुलेट आरपार हो गया था। हाथ की अंगुली में गोली लगने से चोट की पुष्टि हुई है। एल्कोहल की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गोली लगने से दुकानदार हेम सिंह की मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं।
इनसेट

पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल
हेम सिंह की हत्या के बाद पत्नी सुनीता व पुत्री संध्या, साल्वी, नवीन व रौनक का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता चीख-चीख कर कह रही थी कि किसी से रंजिश नहीं थी, फिर उनकी हत्या क्यों कर दी गई। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि पति और पत्नी के बीच मेें कहासुनी हुई थी। हेम सिंह शराब पीने का भी आदी था।


करीबी पर पुलिस की शक की सुई
दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई करीबी पर है। पुलिस दुकानदार के संबंधों को लेकर भी गहनता से छानबीन कर रही है। हेम सिंह के मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। पड़ोसी के शोर मचाने पर पत्नी ने अंदर से आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया था। परिवार के करीबी दो युवक घटना के समय हाथ धोकर आए थे। पुलिस इसके बारे में भी जांच कर रही र्है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed