फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cars collide head-on, four injured including couple

Farrukhabad News: आमने-सामने कारों की भिड़ंत, दंपति समेत चार घायल

Sun, 09 Feb 2025 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Cars collide head-on, four injured including couple
 इटावा बरेली हाइवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : इटावा बरेली हाइवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर आमने-सामने कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के बावजूद दोनों कारों में सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए। दुर्घटना के चलते इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। दोनों कारों को किनारे कर पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला अखई निवासी रामनिवास पत्नी सरोज देवी, नातिन रिद्धि व पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ स्कॉर्पियो से अपनी दवा लेने आगरा जा रहे थे l स्कॉर्पियो उनका पुत्र नरेंद्र सिंह चला रहा था। जैसे ही वह खाटू श्याम मंदिर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई l बोलेरो गैसिंगपुर निवासी शिवम चला रहे थे। हालांकि दुर्घटना में स्कार्पियो सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

राहगीरों ने कार में बैठे घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाया। दुर्घटना के चलते इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अपराध लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वाहनों की भिड़ंत में स्कार्पियो सवार लोग चुटहिल हुए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया था। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed