फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car riders shot mason, case unknown

Farrukhabad News: कार सवारों ने राजमिस्त्री को मारी गोली, अज्ञात में मुकदमा

Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car riders shot mason, case unknown
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई की पत्नी को देखकर चाचा के साथ ससुराल जा रहे एक राजमिस्त्री को कार सवार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव गैसिंहपुर निवासी सूरजपाल जाटव (26) राजमिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई शिवम की पत्नी नंदनी को देखने अपने चाचा सौरभ के साथ आए थे। सूरजपाल की कादरीगेट थाने के मोहल्ला मारबाड़ी में ससुराल है। रात करीब 11 बजे सूरजपाल कादरीगेट तिराहे से फल लेकर पैदल ही ससुराल की तरफ जा रहे थे। मारबाड़ी मोहल्ले के मोड़ पर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। उसी समय एक पक्ष वहां से भाग खड़ा हुआ। जैसे ही सूरजपाल और सौरभ गली में मुड़े, तो पीछे से आए कार सवार दबंगों ने सूरजपाल को दबोच लिया। उसे घसीटकर कार में डालने लगे। जब उसने मारपीट से अपना कुछ भी मतलब न होने की बात कही, तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। चार फायर में से एक गोली सूरजपाल के पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया। दबंग कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। कुछ ही देर में ससुरालीजन भी पहुंचे। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल में भी उससे पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के दौरान ही एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इसी के चलते गोली सूरजपाल के लगी है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed