फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car-pickup collide, Mahant of Kamakhya temple and driver died

Farrukhabad News: कार-पिकअप भिड़ीं, कामाख्या मंदिर के महंत और चालक की मौत

Sun, 16 Jun 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Car-pickup collide, Mahant of Kamakhya temple and driver died
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। कार चालक व शिष्य सहित कामाख्या के मंदिर के महंत बब्बा गुरु घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने महंत और चालक को मृत घोषित कर दिया। शिष्य की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत व कामाख्या मंदिर के प्रसिद्ध संत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु (86) पांचाल घाट स्थित आश्रम से कामाख्या मंदिर के लिए कार से निकले थे। कार जब राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी के पास पहुंची, उसी समय बरेली की ओर से आ रही पिकअप से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महंत और उनके शिष्य और फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी चालक मोती उर्फ रिंकू (35) को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पिकअप का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने बब्बा गुरु के साथ ही मोती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्य कृष्णा भारती का उपचार शुरू किया। कृष्णा भारती की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बब्बा गुरु के शिष्यों का अस्पताल में आना शुरू हो गया है।




गुतासी निवासी संजीव दुबे ने बताया कि वह बब्बा को रात नौ बजे पांचाल घाट आश्रम पर छोड़कर घर गए थे। बब्बा हरदोई के रास्ते लखनऊ होते हुए गुवाहाटी जाने की बात कह रहे थे। अचानक हुए हादसे से सभी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed