फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car of Kanwadis hits retired soldier, he dies

Farrukhabad News: कांवड़ियों की कार ने सेवानिवृत्त फौजी को मारी टक्कर, मौत

Tue, 06 Aug 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Car of Kanwadis hits retired soldier, he dies
फर्रुखाबाद। दुकान के बाहर खडे़ एक सेवानिवृत्त फौजी को तेज रफ्तार कांवड़ियों से भरी कार ने टक्कर मार दी। कांवड़िये उसी कार से उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह केशवनगर में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला केशवनगर में किराये के मकान में रह रहे ब्रजेश दीक्षित (60) ने नगला कलार में मकान बनवा लिया था। उसी में नीचे टाइल्स की दुकान भी चलाते थे। वह रविवार दोपहर अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। उसी समय मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही कांवड़ियों की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवडि़ये अपनी कार से वृद्ध को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक इलाज के बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए। इसी दौरान कांवड़िये भी मौके से खिसक लिए। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर देर शाम लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई रजनीश दीक्षित हैं। पुत्र उत्कल और शैलेंद्र हैं। पत्नी सरिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed