फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   By weighing it out of the market, the revenue being deducted

मंडी से बाहर आलू की तौल, लाखों के राजस्व को चूना

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
By weighing it out of the market, the revenue being deducted
सातनपुर मंडी स्थित पीसीएफ गोदाम परिसर में तौला जा रहा आलू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मंडी में आलू की आवक बढ़ने के साथ राजस्व को चूना लगाने का खेल भी तेज हो गया है। मंडी शुल्क चोरी के लिए कुछ आढ़ती मंडी के बाहर सड़क किनारे आलू की तौल करा रहे हैं। वहीं, पीसीएफ गोदाम परिसर अवैध मंडी स्थल बन गया है। जाम के बहाने मंडी शुल्क धड़ल्ले से चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में 22 फरवरी से बंपर आलू आ रहा है। प्रतिदिन करीब 300 से 400 ट्रक आलू पहुंचने से जाम लग रहा है। मंडी में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाने से काफी स्थान घिरा है। इससे मंडी के अंदर से लेकर बाहर मुख्य मार्ग पर आलू भरे वाहनों की लाइनें लग रही हैं। किसानों को आलू की तौल कराने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ आढ़तियों ने किसानों को सहूलियत के नाम पर अपनी कमाई का जरिया ढूंढ लिया है। वह मंडी के बाहर सड़क किनारे कांटा लगाकर आलू की तौल कर रहे हैं। इससे किसानों का आलू जल्दी तौल जाता है। वहीं, आढ़ती भी ट्रक लोड कराकर बाहर की मंडी में आलू भेज देते हैं। इससे गेट पर लगने वाले 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क से वह बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी के सामने पीसीएफ गोदाम परिसर भी इन दिनों अवैध मंडी स्थल बना हुआ है। यहां सुबह से लेकर शाम तक आलू की खरीद-फरोख्त व तौल की जा रही है। यहीं से ट्रक बाहर की मंडियों या कोल्ड स्टोरेज के लिए लोड होकर चले जाते हैं। इससे यहां भी आढ़ती मंडी शुल्क देने से बच जाते हैं। आढ़तियों की पीसीएफ के जिम्मेदारों से सेटिंग के चलते कोई विरोध भी नहीं होता और मंडी शुल्क चोरी में बंटवारा हो रहा है।
करीब 100 ट्रक का मंडी शुल्क होता है चोरी
इन दिनों मंडी में प्रति दिन 300 से 400 ट्रक आलू आ रहा है। मंडी के करीब 15 आढ़ती मंडी के बाहर ही किसानों से सौदेबाजी कर वाहनों से आलू उतरवा लेते हैं। सड़क किनारे कांटा लगाकर तौल कर उनका हिसाब कर रहे हैं। इससे 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क सीधा आढ़तियों को बच रहा है। बातचीत के दौरान कुछ आढ़तियों ने ही बताया कि करीब 100 ट्रक आलू की रोजाना मंडी के बाहर खरीद-फरोख्त हो जाती है।
यदि आलू भाव 800 रुपये प्रति क्विंटल भी हो तो 100 ट्रक आलू पर तीन लाख रुपये मंडी शुल्क लगेगा। मिलीभगत के चलते आढ़ती खेल कर रहे हैं। पीसीएफ गोदाम परिसर के अलावा सड़क किनारे व कई शीतगृहों पर भी आलू की खरीद-फरोख्त कर लाखों रुपये का मंडी शुल्क चोरी किया जा रहा है।

करीब 300 ट्रक आलू आया, भाव गिरा
सातनपुर मंडी में मंगलवार को करीब 300 ट्रक आलू पहुंचा। गड्ड आलू 751 रुपये से लेकर 901 रुपये क्विंटल, छट्टा आलू 901 से 1021 रुपये क्विंटल बिका। लाल हालैंड, 3797 व चिप्सोना आलू 1051 से लेकर 1151 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed