{"_id":"66ddff18b4fbbdaa22058ba4","slug":"by-preparing-fake-documents-maternal-uncle-and-aunt-claimed-the-son-as-their-own-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115312-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर मामा-मामी ने पुत्र को अपना बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर मामा-मामी ने पुत्र को अपना बताया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी दस्तावेज तैयार कर मामा-मामी ने भांजे के पुत्र को अपना बता दिया। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में मामा-मामी के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जनपद बदायूं थाना विनावर गांव घटपुरी निवासी विमलेश ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी मामा रामनरेश व मामी द्रोपा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसका 11 वर्ष का पुत्र विवेक व छह वर्ष की पुत्री मोहिनी है। वह पति राकेश के साथ 18 मई 2017 को मजदूरी करके लिए हरियाणा राज्य के अंबाला शहर जा रही थी। पुत्र विवेक को मामा रामनरेश की सुपुर्दगी में देकर चली गई। पुत्र के पालन-पोषण के लिए मामा को तीन हजार रुपये प्रतिमाह भेजती थी।
24 मार्च को पुत्र से मिलने के लिए होली पर मामा के घर आई। वहां कुछ दिन तक रही। इस दौरान पुत्र विवेक का आधार कार्ड मिला। उसमें पिता राकेश के स्थान पर मामा रामनरेश का नाम लिखा था। इस पर मां सत्यवती को मामा के घर बुलाया। 30 मार्च को पुत्र विवेक को अंबाला साथ ले जा रही थी। तभी मामा व मामी ने पुत्र विवेक को रोक लिया। उसे जाने नहीं दिया। उसी दौरान यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस मौके पर आई।
विज्ञापन
मामी उसको अपना पुत्र बताकर आधार कार्ड दिखाने लगी। मामा-मामी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुत्र को बंधक बना रखा है। दोनों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ पूनम अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।