{"_id":"61166ab18ebc3ee0212dad93","slug":"businessman-troubled-by-land-mafia-threatened-self-immolation-farrukhabad-news-knp6459493174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने पत्नी सहित आत्मदाह करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने पत्नी सहित आत्मदाह करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हंगामा करते मौरंग-गिट्टी कारोबारी को समझाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भूमाफिया से परेशान मौरंग व गिट्टी कारोबारी कलक्ट्रेट में बैठक ले रहे प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचा। कोतवाल ने उसे मिलने नहीं दिया। परेशान कारोबारी ने 15 अगस्त को कलक्ट्रेट में पत्नी संग आत्मदाह की धमकी दे डाली। इस पर कोतवाल ने प्रार्थनापत्र अधिकारियों के पास पहुंचने का आश्वासन देकर कारोबारी को लौटाया।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी मौरंग-गिट्टी कारोबारी विक्रांत उर्फ राना सरकार पत्नी मधुबाला के साथ तिरंगा झंडा लेकर प्रभारी मंत्री से मिलने कलक्ट्रेट पहुंच गए। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने कारोबारी और उसकी पत्नी को रोक लिया।
कारोबारी ने कोतवाल को बताया कि बघार नाला पर उसकी सात बीघा जमीन है। लेखपाल ने मिट्टी डलवाकर नाले को बंद करवा दिया है। पास की जमीन पर प्लाटिंग करने वाले लोग उसकी जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं। जमीन की नाप करवाकर कब्जा रुकवाया जाए।
विज्ञापन
कोतवाल ने बाद में प्रार्थनापत्र देने की बात कही, इस पर विक्रांत ने स्वतंत्रता दिवस पर पत्नी के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
कोतवाल की कारोबारी से काफी देर तक नोकझोंक होती रही। कोतवाल ने प्रार्थनापत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद कारोबारी पत्नी के साथ लौट गया।