{"_id":"67630a968d0cb17582065e11","slug":"bullies-demolished-home-guards-house-with-jcb-at-midnight-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104835-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंगों ने आधीरात को जेसीबी से गिराया होमगार्ड का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंगों ने आधीरात को जेसीबी से गिराया होमगार्ड का मकान
Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आवास में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के मकान पर दबंगों ने रात में जेसीबी चला दी। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की, तो पुलिस ने विक्रेता के पुत्र को थाने में बैठा लिया। होमगार्ड ने घटना सीओ को बताई, तब उसे छोड़ा।
मऊदरवाजा थाने के गांव नूरपुर जसमई निवासी अनिल कुमार जाटव ने दो साल पहले के ही रघुनाथ से जमीन खरीदी थी। इसके बाद बाउंड्रीवाॅल करके टिनशेड डालकर पत्नी बच्चे रहने लगे। आरोप है कि कुछ दबंग इसका विरोध कर रहे थे।
सोमवार रात जेसीबी लेकर पहुंचे दबंगों ने आधीरात को दीवारें, टिनशेड गिरा दिया। उसमें लेटी पत्नी पुष्पा व बेटी लक्ष्मी और जमीन के विक्रेता रघुनाथ बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। पीड़ित होमगार्ड सीओ सिटी के पास गया, तो उन्होंने थानाध्यक्ष को जेसीबी और आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपियों की बजाय जमीन विक्रेता रघुनाथ के पुत्र धीरू को थाने पकड़ लाई। उसे रास्ते में धमकाया गया। पीड़ित ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तब उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने बताया कि अभी तक आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पांच बीघे जमीन में कई लोगों ने बैनामा कराया है। मौके पर जमीन कम है। बिना बंटवारे के ही अनिल ने निर्माण शुरू करा दिया था। इसका वाद जिलाधिकारी कार्यालय में भी चलने की बात बताई जा रही है।