फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozer needed to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने को गरजा बुल्डोजर

Fri, 20 Aug 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer needed to remove encroachment
राजेपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : FARRUKHABAD
अतिक्रमण हटाने के लिए गरजा बुलडोजर
विज्ञापन

राजेपुर। पीडब्ल्यूडी की भूमि खाली न करने पर शुक्रवार को अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण ढहा दिया। इसका विरोध करने पर एक महिला को थाने पहुंचा दिया गया।
राजेपुर निवासी मीरा देवी ने तीन माह पूर्व लोक निर्माण विभाग से लेकर शासन स्तर तक कस्बे में अपनी दुकान के आगे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर मिर्ची लाल द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने मिर्ची लाल व मीरा देवी को नोटिस देकर एक सप्ताह में खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एक माह पूर्व विभाग ने कस्बे के 118 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया। इस नोटिस का भी कब्जेदारों पर असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता महिपाल सिंह, अवर अभियंता अंकित सिंह, तहसीलदार अमृतपुर संतोष कुमार कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक महेंद्र पांडेय, लेखपाल संजय गिहार पुलिस बल के साथ शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाने पहुंचे।

इस दौरान मिर्ची लाल की पत्नी ने विरोध किया तो महिला पुलिसकर्मी नीतू व प्रियंका ने पकड़ लिया और थाने ले गईं। दोनों मकानों का सामान बाहर रखवा कर जेसीबी से आधे घंटे में अतिक्रमण गिरवा दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष देवेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed