{"_id":"614b76ec8ebc3e032c28d07e","slug":"bukhar-farrukhabad-news-knp6538149127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जांच में मलेरिया-डेंगू निगेटिव, प्राइवेट में पॉजिटिव कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जांच में मलेरिया-डेंगू निगेटिव, प्राइवेट में पॉजिटिव कैसे
विज्ञापन
गांव राजेपुर सरायमेदा के पंचायत घर में दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। बुखार के प्रकोप से घिरे गांव राजेपुर सरायमेदा में बुधवार सुबह जिलाधिकारी पहुंचे। वहां एक युवक ने उनसे शिकायत की कि अधिकांश मरीजों की सरकारी जांच रिपोर्ट में मलेरिया, टायफाइड व डेंगू निगेटिव निकलता है। प्राइवेट में इनमें से कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर सीएमओ ने डीएम से जवाब मांगा। सीएमओ ने रेंडम नमूने लेकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं गांव के सीएचओ को ड्यूटी टीकाकरण में लगाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई है। बिजली समस्या पर जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
गांव राजेपुर सरायमेदा में एक सप्ताह में 13 लोगों की बुखार से मौत की खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को गांव का जायजा लिया। एसडीएम सदर अनिल कुमार, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर कुंवर, सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा भी मौजूद रहे। पंचायत घर के पास जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत की। प्रधान अनवर हुसैन चंदा फौजी ने कहा कि हर घर में बुखार से दो-तीन लोग पीड़ित हैं। 2-3 लोगों की डेंगू से भी मौत हुई है। 15 दिन से बिजली समस्या चल रही है। तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इससे बिजली नहीं आ रही है।
स्वास्थ्य उप केंद्र के डॉक्टर की ड्यूटी टीकाकारण में लग जाने से समस्या रहती है। डीएम ने संक्रमण से प्रभावित होने पर भी सीएचओ की ड्यूटी टीकाकारण में लगाने पर नाराजगी जताते हुए ड्यूटी काटने को कहा। मेडिकल टीम द्वारा गांव में लगातार जांच व दवा वितरित करने, कैंप में एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रखने को कहा। निगरानी समिति में गांव के अन्य सक्रिय लोगों को शामिल कर घर-घर जाकर जागरूकता, कूलर व टायर आदि में भरा पानी हटाने, लार्वा नष्ट कराने का अभियान चलाने की बात कही। डीपीआरओ विनय सिंह व बीडीओ राजेश बघेल को बेहतर साफ सफाई के साथ ही फागिंग कराकर गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव की बिजली समस्या व जेई के फोन न उठाने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को फोन कर तत्काल बिजली व्यवस्था ठीक करने व जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राइवेट जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने की शिकायत पर गांव में 10 लोगों की रेंडम जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को सीएमओ से कहा। इस पर गांव के दस मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजे गए। आशा के न आने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीएमओ सतीश चंद्रा ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में जांच करने का अभियान चलाया। मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता सिंह को दो जगह लार्वा मिला। उन्होंने कहा कि सोमवार व मंगलवार को तीन लोगों की मौत में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई। किशोरी को एनीमिया की शिकायत थी। एक महिला को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

गांव राजेपुर सरायमेदा में सीएमओ को दिशा निर्देश देते डीएम मानवेंद्र सिंह। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD