फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSF personnel were at the funeral Sringirampur

बीएसएफ जवान का शृंगीरामपुर में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 24 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSF personnel were at the funeral Sringirampur

कमालगंज। बीएसएफ के विमान दुर्घटना में मारे गए जवान का शृंगीरामपुर में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

22 दिसंबर को दिल्ली में बीएसएफ विमान दुर्घटना में मरे जवानों में कन्नौज के रहने वाले राघवेंद्र कुमार भी शामिल थे।

गुरुवार को परिजनों ने राघवेंद्र कुमार यादव का शृंगीरामपुर घाट में अंतिम संस्कार किया। लोगों ने फोटो खींचना शुरू किया तो उनके बड़े पुत्र रोहित यादव ने कहा कि चेहरा मत खोलो, फोटो मत करो। इस दौरान बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वीरेंद्र सिंह तथा इंस्पेक्टर एसके यादव के नेतृत्व में राघवेंद्र सिंह यादव को गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

गार्ड आफ आनर के दौरान आरआई कन्नौज मिथलेश कुमार के साथ ही एक टुकड़ी गारद मौजूद रही। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रोहित ने दी। राघवेंद्र यादव के दो पुत्र रोहित यादव, मोहित यादव व एक पुत्री निधि है। इस दौरान भाई आरके यादव, विधायक अरविंद यादव और विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विमान हादसे की सही जांच कराने की मांग
कमालगंज। दिल्ली में हुई विमान दुर्घटना के मामले में जवान के भाई ने विमान दुर्घटना की सही तरीके से जांच कराए जाने की मांग की है।

राघवेंद्र सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन पद से रिटायर्ड उनके बड़े भाई आरके यादव ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा पुराने विमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास इनकी देखरेख के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। अधिकतर पुराने विमानों के पुर्जे नहीं मिल पाते हैं। कहा कि विमानों के रखरखाव के लिए सरकार संजीदा नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विमान दुर्घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed