{"_id":"b75c6e195fb0d3f94c3c055ff250958f","slug":"bsa-inspected-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। बीएसए ने शनिवार को ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें कई विद्यालयों में अनियमितताएं मिलीं। बगैर सूचना शिक्षकों के नदारद होने पर दो शिक्षकों का वेतन रोकने और तीन के वेतन काटने के निर्देश दिए। गैरहाजिर रसोइयों और अनुदेशकों का भी मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को बीएसए संदीप चौधरी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईमादपुर सोमवंशी, प्राथमिक विद्यालय ईमादपुर सोमवंशी, प्राथमिक विद्यालय गौटिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर का औचक निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईमादपुर सोमवंशी में प्रधानाध्यापक प्रेम सागर बीएसए को प्रबंध समिति का रजिस्टर नहीं दिखा सके। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सहायक अध्यापिका भूरी देवी 19 और 20 फरवरी को बगैर सूचना के गायब मिलीं। बीएसए ने सहायक अध्यापिका का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। रसोइया सिया देवी, राजबेटी और लज्जावती भी गैरहाजिर मिलीं। रसोइयों का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। इसी विद्यालय में अनुदेशक हरिभवन यादव और प्रीती सिंह भी नदारद मिलीं। बीएसए ने इन लोगों का भी एक-एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ईमादपुर सोमवंशी में बीएसए को सहायक अध्यापिका अनुराग कुमारी कटियार 12 फरवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापिका संगीता गुप्ता ने बताया कि सहायक अध्यापिका मेडिकल पर हैं। प्रार्थना पत्र मांगने पर प्रधानाध्यापिका नहीं दिखा सकीं। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रसोइया शारदा देवी और मुन्नी देवी भी नदारद थीं। दोनों रसोइयों का एक-एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश बीएसए ने दिए। प्राथमिक विद्यालय गौटिया में प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ड्रेस वितरण के कोटेशन बीएसए को नहीं दिखा सके। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के वेतन रोकने की कार्रवाई की।
सहायक अध्यापक राजकुमार के गैरहाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर में रसोई शांति देवी और सुशीला देवी नदारद मिलीं। बीएसए ने दोनों रसोइयों का एक-एक दिन का मानदेय रोकने की कार्रवाई की। प्रधानाध्यापक प्रबंध समिति का रजिस्टर नहीं दिखा सके। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक के वेतन रोके जाने की कार्रवाई की।