फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers accused of murderous attack and property grabbing, pleaded for protection from CO

Farrukhabad News: भाइयों पर जानलेवा हमला व संपत्ति हड़पने का आरोप, सीओ से लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 18 Feb 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brothers accused of murderous attack and property grabbing, pleaded for protection from CO
फर्रुखाबाद। मोहल्ला नुनहाई निवासी मनोज दीक्षित ने अपने सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने और पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए सीओ से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि उनके पिता विमल दीक्षित के बनाए गए तीन मंजिला मकान में वह तीसरी मंजिल पर अकेले रहते हैं जबकि उनके भाई नीचे की मंजिलों पर रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने पूर्व में पिता को धमकाकर घर से निकाल दिया और उनकी नकदी व गृहस्थी का सामान हड़प लिया। अब उन्हें भी मकान से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। 16 फरवरी को भाइयों व उनकी पत्नी ने सरिया, पाइप और डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोबाइल, 10 हजार रुपये, करीब 10 लाख रुपये की एफडीआर और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed