फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother shot in dispute over water in toilet

शौचालय में पानी डालने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Brother shot in dispute over water in toilet
शौचालय में पानी डालने के विवाद में भाई को मारी गोली
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। शौचालय में पानी न डालने पर छोटे भाई ने बड़े के सीने में गोली मार दी। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया रेफर कर दिया। पुलिस गांव गई और घटना की जानकारी कर लौट गई।
गांव नगला दरियाव निवासी इंद्र सिंह (55) गुजरात में पेंटर है। लॉकडाउन के बाद वह परिवार समेत गांव में आ गया। रविवार को इंद्र सिंह का पुत्र विक्रम चाचा के दरवाजे पर बने शौचालय में शौच करने गया और पानी नहीं डाला। इसकी जानकारी होने पर चाचा ने विरोध जताकर घर में गालीगलौज कर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

इंद्र ने छोटे भाई को शांत रहने की सलाह दी। गुस्साए छोटे भाई ने छत पर चढ़कर इंद्र के सीने में गोली मार दी और भाग गया। परिवार के लोग घायल को सीएचसी लेकर आए। घटना की जानकारी पर दरोगा शैलेंद्र भदौरिया गांव में पहुंचे। वहां जानकारी हुई कि घायल सीएचसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह गांव वालों से जानकारी करने के बाद सीएचसी पहुंचे। तब तक घायल इंद्र सिंह को लोहिया रेफर कर दिया गया। वहां से कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि गोली लगी है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मौके पर गई थी, घर पर कोई नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed