{"_id":"651c5b533eb7016aa00d6179","slug":"brother-in-law-and-his-two-friends-raped-sister-in-law-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3636-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: देवर व उसके दो दोस्तों ने भाभी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: देवर व उसके दो दोस्तों ने भाभी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देवर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर भाभी से दुष्कर्म किया। कोर्ट ने इस मामले में कमालगंज एसओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी देवर श्यामू व उसके दो दोस्तों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 25 फरवरी 2013 को उसकी शादी अवनीश के साथ हुई थी। अवनीश आरजीएसएफ में नौकरी करता है। देवर श्यामू अविवाहित है। वह उस पर बुरी नजर रखता है।
9 अप्रैल 2022 को पति सहित ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसको कमरे में बंद कर दिया। श्यामू सभी को चकमा देकर कमरे में घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। 10 अप्रैल 2022 को महिला ने पुलिस को सूचना दी और मायके आ गई। 21 मई 2022 को देवर श्यामू मायके आया। कहा कि आखिर बहू को ससुराल में ही रहना होता है। वह बाइक पर मायके से बैठाकर ससुराल के लिए निकल आया। खुदागंज व कमालगंज के बीच देवर श्यामू ने बाइक रोकी। बताया कि वह मिस्त्री को लेकर आ रहा है। बाइक में कुछ खराबी आ गई है। कुछ देर बाद श्यामू व उसको दो दोस्त वहां आए। उसको मक्का के खेत में खींच कर ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गला दबाकर उसको खेत में मरा हुआ समझकर तीनों वहां से चले गए।
इस मामले में कमालगंज थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई करने के बाद एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।