{"_id":"66a3fb18e3d289baf60cbebd","slug":"bright-sunlight-increased-the-humidity-people-started-sweating-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113829-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चटक धूप ने बढ़ाई उमस, लोगों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चटक धूप ने बढ़ाई उमस, लोगों के छूटे पसीने
विज्ञापन
कायमगंज। धूप और चिपचिपाती गर्मी से फिलहाल लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को एक बार फिर गर्मी और धूप का सितम चरम पर रहा।
सुबह नौ बजे के बाद ही जहां मौसम के तेवर तल्ख हो गए। वहीं पुरवाई हवा के कारण पूरे दिन उमस का वातावरण रहा। तेज धूप की वजह से दोपहर में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग बिलबिलाते रहे। लोग ठंडक पाने को पेड़ों के नीचे इधर-उधर भटकते नजर आए। उमस के आगे पंखा और कूलर की हवा भी मंद पड़ गई।
हालांकि गुरुवार शाम झमाझम बारिश ने लोगों को क्षणिक आराम जरूर दिया था, लेकिन शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का सितम शुरू हो गया। बारिश के बाद मौसम के रुख में परिवर्तन की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन मौसम की तल्खी पूर्ववत बरकरार रही। पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार नजर आया। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
बिजली आने पर भी लो वोल्टेज की समस्या हाल-फिलहाल दूर होते नहीं दिख रही है। तेज धूप व चिपचिपी गर्मी के आगे हर कोई बेबस नजर आ रहा है। दोपहर में नगर की सड़कों व टीपी चौराहे पर हर कोई पसीने से भीगा नजर आया। स्कूल से बच्चे पसीने से भीगे हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन
गर्मी से राहत के लिए लोग गन्ने का रस व अन्य पेय पदार्थ पी रहे हैं। यह लोगों को बीमार कर रहे हैं। गर्मी की वजह से सीएचसी में डिहाइड्रेशन व डायरिया के मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।
कमालगंज में बूंदाबांदी से राहत,धान में फायदा से किसान खुश
कमालगंज। कई दिन बाद आखिरकार इंद्रदेव की कृपा बरसी तो गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार शाम देर तक हुई बूंदाबांदी से धान में कुछ हद तक फायदा होने से किसान खुश हुए। देवरान गढ़िया निवासी किसान मुन्नू पाल ने कहा कि कई दिनों से बारिश नहीं हुई थी। गर्मी इतनी तेज थी कि खेतों में धान में पानी भरने पर अगले ही दिन पानी सूख जाता। बुआई भी ट्यूबवेल के पानी से अच्छी तरह नहीं हो पा रही। अब बूंदाबांदी से राहत हो सकती है। (संवाद)