फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick and stone firing in children's dispute, seven arrested

बच्चों के विवाद में चले ईंट पत्थर, फायरिंग, सात गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Brick and stone firing in children's dispute, seven arrested
बच्चों के विवाद में चले ईंट पत्थर, फायरिंग, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

कमालगंज। बच्चों के विवाद में रविवार सुबह गंगाइच गांव में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर व लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष से तीन व दूसर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लाई। सात लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगाइच में रविवार सुबह ग्राम प्रधान के घर के निकट उमर खां के पुत्र अयाज व मुकीम के पुत्र ऋषभ में खेल-खेल में झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने दोनों को समझा दिया। बच्चों में दोबारा विवाद होने पर परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडों के साथ करीब 40 मिनट तक ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग हुई। मारपीट में एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। प्रधान मोहम्मद नफीश की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण ने जासमीन पुत्री बकील ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा है कि सुबह 8 बजे परिवार के बच्चे का गांव के बच्चे से विवाद हो गया था। इसको लेकर आरोपी घर के बाहर आकर गालीगलौज कर ईंट पत्थर चलाने लगे। इससे वह, उसकी बहन व मां घायल हो गई।
दूसरे पक्ष से समा पत्नी मुकीम ने तीन लोगों के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट की तहरीर दी। शाम को पुलिस ने प्रथम पक्ष से अब्दुल पुत्र मोहम्मद बकील, कल्लू पुत्र मोहम्मद जकील, मुकीम पुत्र जमालुद्दीन, हिसामुद्दीन पुत्र हफीजुद्दीन व दूसरी पक्ष से गुड्डू पुत्र अकील अहमद, जुवैर पुत्र नाजिम व मुजीर पुत्र बली अहमद का शांतिभंग में चालान कर दिया।

बैरियर पर मौजूद थे दो होमगार्ड
गंगाइच गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव निकलने से गांव हाट स्पॉट घोषित किया गया था। चार लोगों के ठीक होकर लौट आने के बाद भी पुलिस का बैरियर गांव में लगा है। घटना के समय बैरियर पर दो डंडाधारी होमगार्ड मौजूद बने रहे लेकिन वे मूकदर्शक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed