फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Breathless medicines are being charged at arbitrary prices

सांस फूलने की दवाइयों के वसूल रहे मनमाने दाम

Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Breathless medicines are being charged at arbitrary prices
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में दो दिन से भर्ती एक महिला को सांस लेने में दिक्कत है। उसे मोनोसेफ एसबी इंजेक्शन लगाया जा रहा है। पति ने इंजेक्शन एक मेडिकल स्टोर से 90 रुपये में लिया़ जबकि दूसरे ने 158 रुपये वसूल लिए। वही इंजेक्शन जब तीसरे मेडिकल पर लेने गया तो 175 रुपये का बताया गया। परेशान पति बिना खरीदे ही वापस आ गया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अर्रापहाड़पुर निवासी नंदकिशोर की पत्नी आशा देवी को सांस लेने में दिक्कत है। उनका लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिन से इलाज चल रहा है। आशा की जान बचाने के लिए नंदकिशोर ने डाक्टर से बाहर से मोनोसेफ एसबी इंजेक्शन लिखवा लिया। नंदकिशोर ने लोहिया प्रतिमा के पास एक मेडिकल स्टोर से एक ग्राम का यह इंजेक्शन 60 रुपये और डेढ़ ग्राम का 90 रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

नंदकिशोर को गुरुवार को वहां इंजेक्शन नहीं मिला तो दूसरे मेडिकल पर वही इंजेक्शन 158 रुपये में खरीदा। इमरजेंसी में डॉक्टर ने पूछा तो नंदकिशोर ने रुपये बता दिए। इस पर डॉक्टर ने इंजेक्शन वापस करा दिया। नंदकिशोर ने बताया कि जब इंजेक्शन वापस करने गए तो मेडिकल स्टोर संचालक लड़ने को तैयार हो गया। काफी विवाद के बाद वापस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर दूसरे मेडिकल स्टोर पर उसी इंजेक्शन की कीमत पूछी तो वहां 175 रुपये बताई गई। इससे उसने इंजेक्शन नहीं लिया। आवास विकास कालोनी में मेडिकल स्टोर संचालक इन दिनों इसी तरह दवाओं की मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं।

फिलहाल जो दवाएं लोहिया अस्पताल में मौजूद हैं, वह आशा को दी जा रही हैं। नंदकिशोर ने बताया कि मजबूरी में महंगे दामों पर बेची जा रहीं दवाएं लेने को मजबूर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed