फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BPL card holders free electrical connections

बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन

Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BPL card holders free electrical connections

फर्रुखाबाद। ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के घरों में बिजली की रोशनी पहुंचेगी। बीपीएल कार्ड धारकों को शासन की ओर से मुफ्त में कनेक्शन, एलईडी बल्ब, तार समेत अन्य सामान मिलेगा। इसका काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को प्रथम चरण में तीन सौ बीपीएल कार्ड धारकों के यहां नए कनेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ 30 मीटर तार, एक एंगल, एक बिजली मीटर, एक एलईडी बल्ब, दो स्विच  व एक साकेट लगा बोर्ड दिया जाएगा। कनेक्शन करने और मीटर लगाने के बाद मेन लाइन से तार भी घर तक खींचा जाएगा। यह योजना जिले में प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रथम चरण में तीन सौ बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन दिए जाने की कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद अन्य बीपीएल कार्ड धारकों के यहां बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। यह कनेक्शन एक किलोवाट का होगा। इसके तहत मिलने वाली सामग्री बीपीएल किट के नाम से दी जाएगी। इसके बदले में उपभोक्ता को कोई कीमत नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक घर में खुद के कनेक्शन से बिजली की रोशनी की योजना के तहत जिले में काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को प्रथम चरण में तीन सौ उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।- अमर सिंह, एक्सईएन, ग्रामीण


बीपीएल कार्ड धारकों के घरों में कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी को कोई धन नहीं देना होगा। अगर संस्था के कर्मचारी रुपये मांगते है तो इसकी शिकायत की जाए। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार, एसडीओ, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed