फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Boycotted the voting booth to change

बूथ बदले जाने पर मतदान का बहिष्कार

Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Boycotted the voting booth to change

कायमगंज। बूथ बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह से शाम तक एक ही मतदाता ने वोट डाला। सारे दिन पोलिंग पार्टी मतदाताओं के आने का इंतजार करती रही। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के समझाने पर भी मतदाता मतदान करने को तैयार नहीं हुए। मतदाताओं ने बूथ परिवर्तन के  लिए प्रशासन पर लापरवाही और कुछ लोगों की साजिश का आरोप लगाया।

विज्ञापन


नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव ममापुर के मतदाताओं ने गांव से बूथ संख्या 1 2 व 3 को डेढ़ किलोमीटर दूर भटासा किए जाने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। वहीं, भटासा के बूथ संख्या 4 व 5 को ममापुर में परिवर्तित कर दिया गया। भटासा गांव के वोटर सुबह ममापुर में वोट डालने आए तो यहां के ग्रामीणों ने उन्हें भी वोट नहीं डालने दिए। इससे लगभग एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बूथ के पास खड़े होकर मतदान से रोकने वालों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। इसके बाद ही यहां मतदान शुरू हो सका। भटासा गांव में बने मतदान केंद्र पर ममापुर के एक वोटर अर्पित कुमार ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां तैनात पीठासीन अधिकारी विकार अहमद ने बताया कि सारे दिन कोई मतदाता वोट डालने नहीं आया। इससे तीनों बूथों पर एक ही वोट पड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान बहिष्कार किए जाने की जानकारी होने पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट विनोद जोशी और जोनल मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को समझाकर वोट डालने की अपील की। वोटरों ने इनकी बात नहीं मानी। गांव के अनिल गंगवार, दिनेश चंद्र, रामसेवक, आशीष आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले 20 वर्षों से मतदान केंद्र बनता चला आ रहा है। यह पहल मौका है जब गांव में बूथ नहीं बनाए गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानी पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से बूथ बदलवाए गए हैं। इन्होंने रीपोल की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed