{"_id":"644ac5b370755db73f017194","slug":"boy-drowned-while-taking-bath-in-ganga-with-friends-family-in-distress-farrukhabad-news-c-12-1-agr1007-204589-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने के दौरान बालक डूबा, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने के दौरान बालक डूबा, परिजन बेहाल
Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गांव से आधा किमी दूर स्थित गंगा में स्नान करने गया बालक गहरे पानी मे डूब गया। दोस्तों की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने गंगा में तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। देर रात तक बालक का पता न चल सका।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खेमरैंगाई के मजरा मेंहदिया निवासी राजीव कुमार का 8 वर्षीय पुत्र ऋषि गुरुवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी चार दोस्तों के साथ आधा किमी दूर स्थित घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से ऋषि गंगा में डूब गया। उसे डूबते देख साथी चिल्लाते हुए भागने लगें। आसपास मौजूद लोग ऋषि को बचाने को गंगा में कूदे। लेकिन उसका पता न चला। ऋषि के साथियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी उसके पिता राजीव को दी।
इस पर वह परिजनों के साथ घाट पर पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और गोताखोरों से बालक की तलाश शुरू कराई। घटना से ऋषि की मां सविता व भाई प्रतीक रोते बिलखते रहे। ढाई घंटे तलाश के बाद भी ऋषि का पता नहीं चला। अंधेरा होने से गंगा में तलाश बंद कर दी गई।
विज्ञापन
परिजन देर रात तक गंगा के किनारे आस-पास गांव में खोजबीन में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि ऋषि याकूतगंज स्थित एक स्कूल में नर्सरी का छात्र है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि छात्र का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी उसकी खोजबीन कराई जाएगी।