फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Boxcar gone up , not even scratch

ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, खरोंच भी नहीं आई

Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Boxcar gone up , not even scratch
ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई और बालक को खरोंच तक नहीं आई। ये चमत्कार देख
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी चकित रह गए। वे बोल उठे कि मारने वाले से बड़ा है बचाने वाला। हालांकि बालक एक घंटे तक बेहोश रहा। होश में आने पर उसने किसी वहम के चलते ट्रैक पर लेट जाने की बात कही।

कटिया रेलवे स्टेशन पर बैठे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर एक 12 साल का बालक रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। उन लोगों ने उसे आवाज लगाई लेकिन वह अनसुनी कर ट्रैक पर लेट गया। तब तक मालगाड़ी ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जाकर देखा तो बालक को खरोंच तक नहीं आई थी और वह बेहोश था। ग्रामीण उसे उठाकर कटिया स्टेशन के पास की

परचून की दुकान पर लाए। करीब एक घंटे बाद होश आने पर बालक ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र बिगवेस राठौर निवासी मोहल्ला चौधरियान थाना कंपिल बताया। ग्रामीण उसे लेकर उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बेटे को सकुशल देख

मां मेवा देवी उससे लिपट र्गइं। दीपक ने बताया कि सुबह वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किसी वहम के चलते वह ट्रैक पर जाकर लेट गया। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं। मां मेवा देवी ने भी वहम में ही घटना की बात कही। फिलहाल यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed