{"_id":"3a1d4fa04d29a29e5e5c55b832c25630","slug":"booth-capturing-daroga-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कैप्चरिंग कर दरोगा को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कैप्चरिंग कर दरोगा को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला रामकिशुन के प्राइमरी विद्यालय में बने पोलिंग स्टेशन पर गुरुवार को अराजकतत्वों ने बूथ कैप्चरिंग कर फर्जी मतदान किया। विरोध करने पर दरोगा को पीट दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो अराजकतत्व भाग गए। डीएम ने यहां पर शुक्रवार को दोबारा मतदान कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के वार्ड चार से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड के गांव नगला किशुन में बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग स्टेशन पर एक बूथ था। 730 वोटरों को मतदान करना था। गुरुवार को मतदान के दौरान शाम करीब 4.30 बजे रिमझिम बरसात के दौरान कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने पोलिंग स्टेशन पर धावा बोल कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा की पिटाई कर दी। दबंगों ने मतपत्र लूट लिए और मतपेटियों को बूथ के बाहर मैदान में रख कर मतपत्रों पर मुहर लगाकर मतपेटियों में डालना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दबंग मतपेटियों को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मतपेटियों को कब्जे में लिया और मतदान कर्मियों को सुरक्षा में कोतवाली लेकर आए। पीठासीन अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि दबंगों ने मतपत्र लूट कर फर्जी मतदान किया। इसका विरोध करने पर दरोगा को भी पीटा और मतदान कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, डीएम ने बताया कि यहां शुक्रवार को रीपोल कराया जाएगा।
विज्ञापन