फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Books filled in the room, children sitting in the verandah

कमरों में भरी किताबें, बरामदे में बैठ रहे बच्चे

Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Books filled in the room, children sitting in the verandah
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए आई किताबों को नरेंद्र सरीन मांटेसरीन स्कूल के कमरों में रख दिया गया है। इससे बच्चों को बैठने की जगह नहीं है। उनको बरामदे में बैठाया जा रहा है। बच्चों के लिए बनवाए गए नए शौचालय तक के रास्ते में गंदगी का अंबार है। सफाई न होने से शौचालयों का बच्चे उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन मांटेसरीन स्कूल का जीर्णोद्धार भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन करा रहीं हैं। उन्होंने विद्यालय के हॉल, कमरों की छत, दीवारों पर प्लास्टर कराने के साथ दरवाजे-खिड़की लगवाए हैं। तीन कमरों और शौचालय में काम पूरा हो चुका है। अन्य में फर्श बनने काम होना है।
विज्ञापन

जिन तीन कमरों में काम पूरा हो गया है उनमें परिषदीय विद्यालयों की लाइब्रेरी के लिए आईं किताबें रखी हैं। इससे एक मार्च को विद्यालय आए बच्चों को बरामदे में बैठाना पड़ा था। नए शौचालय के रास्ते में झाड़ियां और गंदगी फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डीसी प्रशिक्षण को किताबें विद्यालय के कमरों से हटवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डीसी प्रशिक्षण रिचा यादव ने बताया कि स्कूल तक किताबें पहुंचाने का टेंडर पड़ा है। वह दो दिन में खुल जाएगा । इसके बाद किताबें स्कूलों में भिजवा कर कमरों को खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed