फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero driver trapped in debt, succumbed to his life

कर्ज में डूबे बोलेरो चालक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 05 Nov 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver trapped in debt, succumbed to his life
अमर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
कर्ज में डूबे बोलेरो चालक ने घर की गैलरी में गले में फंदा कसकर जान दे दी।जानकारी होने परिजनों ने रात को ही शव फंदे से उतार लिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूपनगर तिलियान के मजरा नगुनी निवासी नेकराम वर्मा के 40 वर्षीय पुत्र अमर सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 5 लाख रुपये लोन लिया था। इसके बाद बोलेरो खरीदी थी। उसे ही वह चलाता था। कुछ रुपये उसने खेती में लगा दिए थे।
विज्ञापन

खेती में फायदा नहीं हुआ और बोलेरो से भी खास आमदनी नहीं हुई। इससे कर्ज अदा नहीं कर सका। इसके चलते बैंक ने उसकी चार माह पूर्व आरसी जारी करा दी थी। तबसे वह तनाव में रहता था। इसके अलावा पुत्री संगीता के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर उसने सोमवार रात घर की गैलरी की छत के कुंडे में साड़ी डालकर फांसी लगा ली। जब रात को उसकी पत्नी उठी तो उसे फंदे से लटका देख चीख पड़ी। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने अमर सिंह को फंदे से नीचे उतार लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता नेकराम ने पुत्र के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह दी। इस पर मेरापुर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दरोगा सोहेल खान ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अमर सिंह अपने भाई अजय पाल व ओमपाल से बड़ा था। ओमपाल आर्मी से रिटायर है।

माता सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज व विक्रम रो-रोकर बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया की पिता की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed