फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero collided with truck, six policemen of Badaun injured

Farrukhabad News: ट्रक से टकराई बोलेरो, बदायूं के छह पुलिस कर्मी घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with truck, six policemen of Badaun injured
फर्रुखाबाद। लखनऊ में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने बदायूं पुलिस लाइन से जा रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई। इसमें मुख्य आरक्षी समेत छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। चार घायलों को रेफर किया गया है। एसपी और एएसपी ने घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस विभाग में नए भर्ती हुए आरक्षियों को नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रिक्रूटों के नियुक्ति पत्र लेकर बदायूं पुलिस लाइन से छह लिपिक संवर्ग के पुलिस कर्मियों को लेकर जा रही बोलेरो कमालगंज थाने के गांव रजीपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान तड़के हुई दुर्घटना के बाद घायलों को कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां अव्यवस्था देख आरक्षियों ने इलाज से इन्कार कर दिया। इसके बाद घायल मयंक तिवारी (41), बॉबी (33), सोनू (36), प्रदीप चौधरी (32), प्रवेन्द्र मलिक (55) और जितेंद्र सिरोही (55) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी आरती सिंह, एएसपी डॉ. संजय कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। चार के अधिक चोटे होने की वजह से रेफर किया गया। तीन को बदायूं और एक को सैफई ले जाया गया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जनपद बदायूं से छह लिपिक संवर्ग के पुलिस कर्मी लखनऊ जा रहे थे। कमालगंज में ओवरटेक करने के कारण ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। देर शाम बदायूं जिले की पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में तैनात चालक जितेंद्र सिरोहा ने ट्रक के अज्ञात चालक कर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed