फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   board exams today

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से

Wed, 15 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
board exams today
बुधवार को बोर्ड परीक्षा देने के लिए शहर के लंका के पास वाहन स्टैंड पर जाते परीक्षार्थी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होंगी। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी विषय व इंटर में सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। सुबह की पाली में 7:30 से 10:45 बजे व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2:00 से 5:15 तक होगी।
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन डीआईओएस कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लेने के लिए शिक्षक पहुंचकर जानकारी जुटाते रहे। डीआईओएस कमलेश बाबू ने कहा कि सभी सचल दल सुबह 6:30 बजे दफ्तर में पहुंच जाएं।
विज्ञापन


सुबह 7 बजते ही उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। जो सचल दल विलंब से आएगा, उसे अनुपस्थित मानकर कार्रवाई की जाएगी। मिक्सिंग सीटिंग प्लान न मिलने पर रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न इकट्ठी होने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कक्षों में बोर्ड लगे हैं उन्हें मिट्टी या अखबार लगाकर ढंकने को कहा गया है। पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने भी सेक्टरवार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सचल दल के वाहनों के लिए भी मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल पांच जोनल व 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी। 5 उड़नदस्ता टीमें छापेमारी करेंगी।
अति संवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। 18 अति संवेदनशील व 15 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।



ऐन मौके पर एक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को बदल दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि जोन संख्या तीन में अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग विपिन चंद्र पचौरिया के स्थान पर प्रभागीय वनाधिकारी देवेश कुमार श्रीवास्तव व सेक्टर मजिस्ट्रेट जेई पीडब्ल्यूडी बेंचेलाल की जगह पर जिला मनोरंजन कर अधिकारी श्रीप्रकाश को तैनात
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कॉलेज ऊगरपुर में प्रवेश पत्र वितरण के दौरान बुधवार को छात्रों व कालेज स्टाफ के मध्य विवाद हो गया। छात्रों ने प्रवेश पत्र के नाम पर 1600 रुपये मांगने के आरोप लगाए, जबकि कालेज स्टाफ का कहना था कि वे बकाया फीस ले रहे हैं।


डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश अग्निहोत्री का कहना है कि प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध वसूली व प्रवेश पत्र न देने की शिकायत फोन पर छात्रों ने की थी। इससे उनकी परीक्षा छूटने व भविष्य बर्बाद होने का खतरा था। उन्होंने प्रधानाचार्य को तत्काल मामले की जानकारी देकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। बच्चों को प्रवेश पत्र दिलाकर शिकायत दूर करा दी गई है। उधर कॉलेज के प्रधानाचार्य यामीन सिद्दीकी ने आरोपों को गलत बताया है। क्लास टीचर से पूछने पर पता चला कि कुछ बच्चों की फीस बकाया थी, जिसे मांगा गया था। अवैध उगाही के आरोप निराधार हैं। सभी छात्रों के प्रवेशपत्र वितरित कर दिए गए हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वे मिक्सिंग सीटिंग प्लान का कड़ाई से पालन करें। सचल दलों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र में छापेमारी के दौरान सबसे पहले मिक्स सीटिंग प्लान चेक करें। यदि ऐसा न हो तो वहां के केंद्र व्यवस्थापक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर रोलनंबर के हिसाब से क्रमवार एक स्कूल के छात्र को बिठाने के बाद अगले स्कूल के छात्र या छात्रा को बिठाएं। लगातार एक ही स्कूल के छात्र-छात्राएं नहीं बैठे होने चाहिए।



बोर्ड परीक्षा के दौरान समस्याओं का समाधान कराने के लिए डीआईओएस दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रथम पाली में नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक टीचर देवेंद्र कुमार के मोबाइल 8090079064, सहयोगी कनिष्ठ लिपिक के मोबाइल 9452621020 पर व दूसरी पाली में समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिल गंगवार को 9451880486 व सहायक विनय अग्निहोत्री को 9839755515 डायल कर समस्या बता सकते हैं।


डीआईओएस दफ्तर के परीक्षा प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में नाम, पता, फोटो या अन्य कोई त्रुटि है तो केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क करे। केंद्र व्यवस्थापक के स्तर से समाधान न हो तो कंट्रोल रूम में जानकारी देें।



डीआईओएस कमलेश बाबू ने बताया कि जिन बच्चों की प्रवेशपत्र में फोटो गड़बड़ है वे दो फोटो लेकर केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क करें। केंद्र व्यवस्थापक नई फोटो को प्रमाणित कर देंगे। वहीं केंद्र व्यवस्थापक उपलब्ध सूची के आधार पर नाम, पता आदि की गड़बड़ियां देखकर ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed