फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Blow Abir - Gulal , left it Ganpati Bappa

उड़ा अबीर-गुलाल, विदा हुए गणपति बप्पा

Wed, 23 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blow Abir - Gulal , left it Ganpati Bappa
गणेश महोत्सव के अवसर पर शहर में कई मोहल्लों से भगवान गजानन की प्रतिमा
विज्ञापन
विसर्जन  शोभायात्राएं धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकाली गईं। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष बैंडबाजे और डीजे की धुनों पर जमकर झूमे। इस दौरान सड़कों पर खूब उड़े अबीर-गुलाल ने भादों में होली की याद दिला दी। पांचाल घाट पर प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।

मोहल्ला नई बस्ती में शोभायात्रा के दौरान मटकी भी फोड़ी गई। बुधवार को मोहल्ला नई बस्ती में सुबह हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर रखा गया। ट्रैक्टर के आगे बैंडबाजा और डीजे की गाड़ी चल रही थी। डीजे की धुनों पर बच्चे, महिला और पुरुष नाचते हुए चल रहे थे। नई बस्ती में राजेशानंद पांडेय के घर के पास मटकी टांगी गई थी।

शोभायात्रा में शामिल युवा मटकी फोड़ने के प्रयास में कई बार गिरे। इसके बाद मटकी फूटते ही गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष गूंज उठे। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी तो राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद के बाहर पेड़ पर मटकी लटकाई गई थी। यहां भी युवाओं ने काफी प्रयास के बाद मटकी को फोड़ा। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा

बूरावाली गली, घुमना बाजार, लालदरवाजा से होती हुई पांचाल घाट पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ पूजन करने के बाद प्रतिमा को भू विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर सुनील पाल, अनुज बाथम, राजू भगत, रोमी पांडेय, सुरेश यादव, तारावती, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता और अंकुर पांडेय आदि मौजूद रहे।

उधर, बजरिया फील्ड माली वाली गली से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे डीजे की गाड़ी चल रही थी। युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तिगीतों पर नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल काली जी का अखाड़ा करतब दिखाते हुए चल रहा था। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोग आते-जाते लोगों को प्रसाद वितरित कर रहे थे। शोभायात्रा

पक्कापुल, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लालसराय, लालदरवाजा और कादरीगेट से होती हुई पांचाल घाट पहुंची। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा भू-विसर्जित की गई। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, चंदन सैनी, रामनिवास गुप्ता, आलोक सक्सेना, शिव कुमार, अमरनाथ, प्रदीप गुप्ता, राहुल सक्सेना, पंकज गुप्ता और लक्की कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं मोहल्ला श्यामनगर से भी भगवान गणेश की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ा। इस अवसर पर रामकुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, रामकुमारी, गीता, पूजा, सुकन्या, करुणेश, महेश राजपूत, नरेंद्र राजपूत और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जगहों से भी देर शाम तक गणेश विसर्जन यात्राएं

निकलती रहीं। शहर के मोहल्ला बागकूंचा से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली। यहां युवक  खासी मशक्कत के बाद दही मटकी फोड़ पाए। पांचाल घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा भू-विसर्जित की गई। इस अवसर पर राजू सक्सेना, आयुष सक्सेना उर्फ शानू, बिल्लू सक्सेना, लक्की गुप्ता, सोनू चतुर्वेदी, पिंकू द्विवेदी, शिवम मिश्र, रानू सक्सेना

और नितिन आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला गली नरायनदास, शमसेर खानी और दरीबा पश्चिम स्थित बाल्मीकि मंदिर से भी भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं गाजेबाजे के साथ निकलीं। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सर्राफा कमेटी की ओर से विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बैंडबाजों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। संकिसा रोड,

बेवर मार्ग, फतेहगढ़ मार्ग से होती हुई शोभायात्रा पांचाल घाट पहुंची। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। इस अवसर पर राधारमण वर्मा, अजय वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, नरसिंह वर्मा, रामसिंह वर्मा, सुशील वर्मा, महेशचंद्र वर्मा और राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed