फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Blocked Sankisa intersection by placing student's body on tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर पर छात्र का शव रखकर संकिसा तिराहे पर लगाया जाम

Tue, 21 Jan 2025 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Blocked Sankisa intersection by placing student's body on tractor
संकिसा तिराहे पर जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।  - फोटो : संकिसा तिराहे पर जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
फर्रुखाबाद। दुर्घटना के बाद भागे ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद थाने से छोड़ने तथा छात्र की मौत का मुकदमा न लिखने से गुस्साए ग्रामीणों संकिसा तिराहे पर शव रखा ट्रैक्टर खड़ा करके जाम लगा दिया। ग्रामीणों की गुस्सा देख देर शाम मुकदमा लिखकर कॉपी दी गई। अब ग्रामीण पुलिस अधिकारी के मौके पर न पहुंचने को लेकर जाम खोलने को राजी नहीं हैं। लिहाजा मोहम्मदाबाद-अलीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम एटा जिले के कस्बा सराय अगहत में कोचिंग पढ़कर घर जा रहे मेरापुर थाने के गांव पमरखिरिया निवासी मुन्नू सिंह यादव के पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। दुर्घटना करके भागे ट्रैक्टर को रात में ही नयागांव थाना पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन कुछ ही देर में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद भी मेरापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे गुस्साए परिजनों ने शाम करीब साढ़े चार बजे छात्र का शव रखे ट्रैक्टर को संकिसा तिराहे पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने एक जनप्रतिनिधि पर थाने में सिफारिश करके दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को छुड़वाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राजेंद्रनगर चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी समेत पुलिस बल पहुंचा। गुस्साए लोगों ने मुकदमा न लिखने और ट्रैक्टर न पकड़ने तक जाम न खोलने की बात कही। शाम 6:00 बजे के करीब दरोगा अवधेश अवस्थी पीड़ित परिवार के दो लोगों को थाने ले गए। वहां मुकदमा लिखकर कॉपी उपलब्ध करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शिवम यादव ने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि की सिफारिश पर ट्रैक्टर और मालिक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जाता जाम नहीं खुलेगा। सूचना पर कायमगंज इंस्पेक्टर रामऔतार ने पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम सात बजे के करीब जाम को खोलकर परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed