फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP is set to gain control of all three branches of the Land Development Bank.

Farrukhabad News: भूमि विकास बैंक की तीनों शाखाओं पर भाजपा का कब्जा होना तय

Wed, 21 Jan 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 21 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP is set to gain control of all three branches of the Land Development Bank.
फर्रुखाबाद। सहकारिता के अंतर्गत आने वाली भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि(अध्यक्ष) पद पर मंगलवार को नामांकन किया गया। तीनों बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि पद पर भाजपा से नामित प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। एक-एक नामांकन होने से तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के साथ भाजपा का काबिज होना भी तय माना जा रहा है। 27 जनवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के आदेश पर सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों व प्रबंध कमेटी का चुनाव करने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित तिथि पर मंगलवार को जिले की तीनों बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि पद पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। ब्लॉक बढ़पुर में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने नामांकनपत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ.भूदेव सिंह राजपूत, ठा.वीरेंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। उधर मोहम्मदाबाद ब्लाक कार्यालय में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र पाल सिंह ने भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ चुनाव अधिकारी राघवेंद्र सिंह को नामांकनपत्र सौंपा। इसके अलावा कायमगंज में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी व निवर्तमान शाखा प्रतिनिधि लालाराम शाक्य ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा, अरुण दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed