{"_id":"6f5050a81b042e3fa1841fadfc174116","slug":"bjp-district-president-including-13-arrested-bjym-state-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 13 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जेएनयू में भारत विरोधी नारेबाजी के मसले में छात्रों का समर्थन करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। फतेहगढ़ चौराहे पर भाजपा नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इससे नाराज भाजपा नेता सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष समेत 13 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन से शाम को निजी मुचलके पर सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता फतेहगढ़ स्थित एनसीसी कार्यालय से हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते हुए चौराहे तक पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भी शामिल हो गए। फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ रोकने का प्रयास किया तो भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। गुस्साए भाजपा नेता चौराहे पर बैठ गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, आदर्श मिश्र, शिवम दुबे, गोविंद कुमार, अंबरीश कुमार, रानू सिंह, गुंजन अग्निहोत्री और रामू समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन में शाम तक रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन