{"_id":"65e8be40ac8f7cf09e051916","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-tractor-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109071-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी विक्रम सिंह (26) बाइक से बुधवार की सुबह गांव दनियापुर में बहन को लेने के लिए जा रहा था। लगभग आठ बजे संकिसा रोड स्थित नीब करोरी पावर स्टेशन के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर सनी मिश्रा ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा लिया। सूचना पर भाई पंकज कुमार, मां देवकी देवी, पत्नी महालक्ष्मी देवी मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। भाई ने बताया कि विक्रम बहन प्रतिमा के घर जा रहा था। उसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। विक्रम के तीन वर्ष का एक पुत्र सार्थक हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।