{"_id":"6553bba4065451ea62065f3f","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1303-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि साथी का परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। वह नाना के घर जा रहा था।
शाहजहांपुर नगर के मोहल्ला नवादा इंदेपुर निवासी अनुज वर्मा (22) अपने चचेरे भाई विपिन (17) के साथ चाचा की बाइक से सोमवार शाम अचानकपुर में नाना के घर जा रहे थे। बाइक जब मऊदरवाजा थाने के गांव अमिलापुर के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अनुज को रेफर कर दिया गया। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। जब तक एंबुलेंस से बाहर ले जाया जाता कि उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। अनुज किराना की दुकान पर काम करता था। उसकी मां मीना और भाई प्रांशु व हिमांशु हैं। परिजन घायल विपिन को इलाज के लिए बाहर ले गए हैं।