{"_id":"667462b15f1119aa3f075f6e","slug":"bike-riding-contract-lineman-dies-due-to-car-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103193-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत
Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से राजेपुर बिजली उपकेंद्र पर ड्यूटी जा रहे संविदा लाइनमैन को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजन बेहाल हैं।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दहिलिया निवासी उमेश पाल (30) बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। गुरुवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। जब बाइक बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उजरामऊ के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उमेश बाइक से दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल उमेश को पुलिस ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एंबुलेंस से सैफई ले जा रहे थे।
रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। उमेश की एक साल पहले रूबी पाल के साथ शादी हुई थी। घर में पिता हरिपाल, मां राधा, बड़ा भाई नीलेश और बहन नीलम का रो-रो क बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।