{"_id":"6aabfa11721ff48869a9b4ca67333760","slug":"bike-riders-robbers-looted-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, फरुखाबाद।
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से हुई भतीजी की मौत पर पति के साथ मायके गई महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। दिन दहाडे़ हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने में जाकर कोतवाल को घटना की जानकारी दी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के गांव रूटौल निवासी त्रिवेणी शरण मिश्रा की पुत्री मनीषा अपने पति अनिल कुमार द्विवेदी के साथ बाइक से मायके आई थीं। बुधवार को डेंगू से पीड़ित मनीषा की भतीजी दिव्या की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
शुक्रवार सुबह 11 बजे यह पति के साथ वापस बाइक से वापस अपने घर तेराजाकेट थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज जा रही थीं। फर्रुखाबाद मार्ग पर दमदमा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरा ने झपट्टा मारकर चेन नोच ली।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फर्रुखाबाद की ओर भाग निकले। अनिल ने इनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार से भाग निकले। दंपति ने कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव को घटना की जानकारी दी। बताया कि लुटेरों की संख्या तीन थी।
कोतवाल ने तुरंत घटना स्थल पर जाकर जानकारी की । घटना की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।