{"_id":"69a1c094227c76cef855b9e08bfc5df5","slug":"bike-riders-injured-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। इनोवा की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कसबे में इनोवा को रोका तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी फैजान और रियाज बाइक से गुरुवार को गुरसहायगंज जा रहे थे। भटपुरा क्रासिंग के पास सामने से आ रही इनोवा से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में फैजान और रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख इनोवा चालक वाहन लेकर कमालगंज की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने मार्ग दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कसबे के पास पुलिस ने इनोवा रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने इनोवा कब्जे में ले ली है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भर्ती कराने के लिए 108 एंबुलेंस के ईएमटी को सूचना दी। करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस के न आने पर पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर देख पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन