{"_id":"65b963851a7208d48f012e64","slug":"bike-riders-hit-a-woman-outside-her-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-101967-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकान के बाहर बाइक सवारों ने महिला से की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकान के बाहर बाइक सवारों ने महिला से की टप्पेबाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जेवरात को दोगुना करने का झांसा देकर बाइक सवार तीन उचक्कों ने महिला से टप्पेबाजी कर ली। उचक्के महिला से तीन अंगूठी व मंगलसूत्र ले गउ। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गली के बाहर एक बाइक पर कुछ लोग जाते दिखे।
शहर कोतवली के मोहल्ला साहबगंज नारायणदास निवासी सरोज चौरसिया मकान से कुछ दूरी पर खड़ी थीं। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन युवक पहुंचे। उनके हाथ में कुछ देवी-देवताओं के चित्र थे। उन्होंने महिला से कहा कि यह सिद्ध प्रतिमाएं हैं। इन्हें जो भी अपने घर में रखेगा, उसका धन दिन दोगुना और रात में चौगुना बढ़ेगा। बातों में फंसाकर महिला ने उन्हें लेने की बात कही।
उचक्कों ने महिला से कहा कि कोई भी जेवर शरीर पर नहीं होना चाहिए। महिला के पास मौजूद तीन अंगूठी और मंगलसूत्र एक कपड़े में बांध लिए। इसके बाद धोखा देकर देवी देवताओं की प्रतिमाएं देकर कपड़े की पोटली भी दे दी। कहा कि इसे घर के अंदर जाकर खोलना। महिला ने जब घर के भीतर जाकर पोटली खोली तो उसके जेवर गायब थे। महिला चीखती हुई बाहर निकली, तब तक आरोपी गायब हो चुके थे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के सात पहुंचे। उन्होंने महिला से जानकारी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चौकी प्रभारी ने बताया कि मकान के आसपास कुछ नहीं दिखा। गली के बाहर एक बाइक पर कुछ संदिग्ध जाते दिख रहे हैं। फिलहाल महिला ने कुछ भी लिखकर नहीं दिया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।