{"_id":"69a49af67912f3feb502dbac","slug":"bike-rider-shopkeeper-dies-after-being-hit-by-tractor-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-138256-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत
Mon, 02 Mar 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद की सब्जी मंडी में रविवार रात करीब सवा नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। इससे परिजन में चीख पुकार मच गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कबीर नगर निवासी अमित यादव(20) के बाहर परचून की दुकान रखे था। रविवार रात को वह बाइक से दुकान के लिए सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदाबाद में ही सब्जी मंडी के पास उसे सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन अमित को गंभीर हालत में देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे अस्पताल में चीख पुकार मच गई। अमित सात भाइयों में छठे नंबर का था। उसके जीतू, संजू, दिनेश, अवनीश, अनूप व सुमित भाई हैं। मां कुसुमा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर को तलाश किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।